Home छत्तीसगढ़ जवानों के मनोबल को बढ़ाने का अनूठा प्रयोग, 13 माओवादियों को ढेर...

जवानों के मनोबल को बढ़ाने का अनूठा प्रयोग, 13 माओवादियों को ढेर करने वाले सी60 कमांडोज़ का गाजे-बाजे व आतिशबाज़ी के साथ हुआ जोशिला स्वागत

0

गढ़चिरौली। नक्सलियों को ढेर कर लौटने वाले जवानों का मनोबल बढ़ाने एक अनूठा प्रयोग देखने में आया। छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे राज्य महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में मुठभेड़ में सुरक्षा बल के जवानों ने 13 नक्सलियों को मार गिराया था। जिसके बाद पुलिस पार्टी के लौटने के दौरान सभी जवानों का जोरदार ऐर जोशीला स्वागत किया गया।

देखें वीडियो…

बता दें कि सी60 कमांडोज़ के सम्मान में बैंड-बाजे के साथ उनका जोशीला स्वागत किया गया। वहीं महाराष्ट्र के गृह मंत्री ने जवानों को इस बड़ी कार्रवाई के लिए बधाई भी दी है़।

जानें क्या है पूरा घटनाक्रम:

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर गढ़चिरौली में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में जवानों ने 13 नक्सलियों को मार गिराया था। जिसके बाद सुरक्षा बलों के लौटनों के दौरान गाजे बाजे व आतिशबाज़ी के साथ सफल जवानों का सम्मान पूर्वक अभिनंदन किया गया।

देखें वीडियो…