Home छत्तीसगढ़ 160 फीट ऊंचे शिवलिंग का महाभिषेक:मुंबई से आई क्रेन के सहारे चढ़ा...

160 फीट ऊंचे शिवलिंग का महाभिषेक:मुंबई से आई क्रेन के सहारे चढ़ा 6 हजार लीटर दूध; बारिश के बीच लगे बोल बम के नारे

0

राजनांदगांव जिले में मां पाताल भैरवी मंदिर स्थित 160 फीट ऊंचे शिवलिंग का महाभिषेक गुरुवार को किया गया। इसके लिए मुंबई से क्रेन मंगाई गई थी। क्रेन के सहारे महाभिषेक किया गया। जिसमें सवा लाख लीटर पानी और 6 हजार लीटर दूध के अलावा हल्दी, चंदन और गुलाब जल भी इस्तेमाल किया गया। भारी बारिश में भी भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ।

शिवलिंग का अभिषेक 20 फीट ऊंचा और 45 फीट की चौड़ाई वाले कलश से किया गया। बर्फानी आश्रम के 11 पंडितों ने अभिषेक के दौरान मंत्रोच्चार किया। बारिश के चलते कार्यक्रम में देरी जरूरी हुई लेकिन उत्साह बरकरार था। जैसे ही क्रेन से जल और दूध चढ़ाया गया भक्तों ने बारिश के बीच ही बोल बम के नारे लगाए।

सबसे पहले मां पाताल भैरवी मंदिर में दोपहर 3 पूजा अर्चना की गई उसके बाद 50 फीट के कलश के माध्यम से भगवान भोलेनाथ जी के सबसे बड़े शिवलिंग का दूध, जल से अभिषेक किया गया। यह आयोजन कांग्रेस नेता तथागत पांडे और उसकी पूरी टीम की ओर से किया गया था।

मुंबई से आई, भव्य कलश भी बनाया गया

अभिषेक के लिए 20 फीट ऊंचा और 45 रनिंग फीट की चौड़ाई वाला जल-पात्र जिसे कलश के रूप में बनाया गया था। इसे चढ़ाने के लिए क्रेन भी मुंबई से बुलाई गई थी। बर्फानी सेवाश्रम समिति के भव्य मां पाताल भैरवी मंदिर में यह आयोजन किया गया।