Home छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़:- छत्तीसगढ़ महिला पुरुष मध्यान्ह भोजन रसोइया संघ राजधानी में कर...

ब्रेकिंग न्यूज़:- छत्तीसगढ़ महिला पुरुष मध्यान्ह भोजन रसोइया संघ राजधानी में कर रहे प्रदर्शन, मुख्यमंत्री निवास का करेंगे घेराव।

0

रायपुर – छत्तीसगढ़ में एक बार फिर अपनी मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ महिला पुरुष मध्यान्ह भोजन रसोइया संघ प्रदर्शन कर रहे है। विगत कई वर्षों से अपने हक़ की लड़ाई लड़ते आ रहे इन लोगों की मैंगों को सर्कार नज़र अंदाज़ कर रही है। प्रदर्शनकारियों का दल 8 दिसंबर को महासमुंद से पैदल यात्रा कर आरंग होये हुए आज राजधानी रायपुर पहुंचे है जहाँ पुलिस कर्मियों द्वारा उन्हें तेलीबांधा मरीन ड्राइव के पास रोका गया था। प्रद्सेकड़ों की संख्यां में लोग राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना स्थल की ओर रवाना हुए है, जहाँ कल मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे।

छत्तीसगढ़ रसोइया संघ का कहना है लगातार प्रदर्शन के बाद भी सरकार हमारी मांग नहीं मान रही है। हमने कई बार अपनी मांगों को लेकर अधिकारीयों और नेतायों से मिल चुके है पर हमारी मांगों को ध्यान नहीं दिया जा रहा है। प्रदर्शन में वेतन वृद्धि सहित विभिन्ना मांगों को लेकर आवाज बुलंद नारेबाजी की। जिसमें बड़ी संख्या में मध्याह्न भोजन बनाने वाली महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित है। महासमुंद जिले के रसोईया संघ अपनी दो सूत्रीय मांग को पदयात्रा में भाजपा नेता व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने उनके साथ पैदल चलकर उनकी मांगों का समर्थन किया है। सभापति संदीप घोष साराडीह से घोड़ारी तक उनके साथ पैदल यात्रा उनका सामर्त्य्हां किया है।

महासमुंद से पैदल यात्रा कर पहुंची रसोइया संघ की एक सदस्य ने बताया कि हमारी दो मांगे है। जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बानी थी तब उनका मानदेय 300 रूपये बढ़ाने की बात कही थी, लेकिन आज पर्यन्त तक हमें पूरा मानदेय नहीं मिल पा रहा है।उन्होंने कहा कि 300 रुपये बढाने का ऐलान किया था उसे एरियर्स के तौर पर देना चाहिए। इस मांग को लेकर रसोइया संघ लंबे समय से संघर्षरत हैं। अधिकारीयों द्वारा ने एक हफ्ते में भुगतान कर दिये जाने का आश्वासन दिया था ,परन्तु आज पर्यन्त तक उन्हे राशि नही मिली। जिससे नाराज रसोईया संघ ने रायपुर मुख्यमंत्री निवास के लिए कूंच किया है। दो सूत्रीय मांगों को लेकर 8 दिसम्बर को महासमुंद से रायपुर राजधानी के लिए पदयात्रा शुरू किया है जो आज रायपुर पहुंच गए है। अपनी मांगों को लेकर कल मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे। अगर हमारी मांगे नहीं मानी गई तो आगे उग्र आंदोलन करेंगे। पदयात्रा का नेतृत्व कर रही संभाग अध्यक्ष नीलू ओगरे, सदस्य हेमलता यादव ने कहा कि 40 रुपये प्रतिदिन की दर से हमे मानदेय दिया जाता है। आज लगतार महंगाई बढ़ रही है गैस सिलेंडर का दाम भी बढ़ गया है इससे घर चलाना तो दूर खाना बनाना भी दूभर है। समय समय पर शासन प्रशासन को हमने अपने समस्याओं से अवगत कराया है, लेकिन सरकार तक बात नहीं पहुंची। आज पुनः पुरे छत्तीसगढ़ की रसोइया पदयात्रा के माध्यम से मुख्यमंत्री तक अपनी बात पहुंचाना चाहते हैं।

छत्तीसगढ़ मध्यान भोजन रसोइया संघ द्वारा अपनी मांगों को लेकर 8 दिसम्बर से पैदलयात्रा कर मुख्यमंत्री निवास घेराव के लिए निकले है। सरकार के द्वारा किये गए वादे को पूरा ना होता देख ये आज प्रदर्शन करने पर मज़बूर हो गए है। सैकड़ों की संख्यां में पहुंचे लोगों का ये प्रदर्शन सरकार पर क्या असर डालता है ये आने वाला समय ही तय करेगा।