रायपुर: छत्तीसगढ़ में धर्मान्तरण का मामलातूल पकड़ता जा रहा है। धर्म परिवर्तन का खेल कब से चलता आ रहा है। धर्मान्तरण का गुस्सा इतना है, लोगों पर की सडकों में भी धर्म परिवर्तन कराने वालों को भी पीटा जा रहा है। राजधानी रायपुर सहित राज्य के प्रत्येक जिलों में इसका विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। आज इसी तर्ज पर राजधानी रायपुर के भाजपा बिरगांव मंडल द्वारा शहर जिला भाजपा के आह्वान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास तक पैदल मार्च कर गिरफ़्तारी देने पहुंचे थे। आज पूर्व विधायक नंदकुमार साहू, मंडल प्रभारी राजकुमार राठी, लीलाधर चंद्राकर,पूर्व महापौर अम्बिका यदु, मंडल अध्यक्ष होरी लाल देवांगन के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा धर्मांतरण को संरक्षण दिए जाने के विरोध में भनपुरी चौक से मुख्यमंत्री निवास तक पैदल मार्च कर गिरफ्तारी दी गयी।

रायपुर जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी ने बताया कि विगत दिनों भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भांठागांव में हो रहे धर्मांतरण की शिकायत पुरानी बस्ती थाने में की गई थी, परंतु पुलिस द्वारा धर्मांतरण करवाने वाले पादरी को गिरफ्तार करने के बजाए उल्टा शिकायतकर्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस प्रकार राज्य शासन के संरक्षण में पूरे प्रदेश में चल रहे धर्मांतरण का भाजपा द्वारा आज मुख्यमंत्री निवास का घेराव कर गिरफ्तारी देकर विरोध किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या बिरगांव मंडल के कार्यकर्ताओ ने गिरफ्तारी दी।

वही बिरगांव नगर निगम की पूर्व महापौर अम्बिका यदु ने अपने उग्र अंदाज़ में कहा कि यदि राज्य में ऐसे ही धर्मंतरण करने वालों को संरक्षण मिलता रहा, तो हिन्दू समाज सड़क पर आकर अपना विरोध प्रदर्शन करेगा और बड़ी संख्यां में लोग घेराव, प्रदर्शन,नारेबाज़ी करते हुए सडकों पर आ उतरेगी सब एक साथ अपनी गिरफ्तारी देने आएंगे। उन्होंने आगे कहा कि जब हिन्दू सडकों पर गिरफ्तारी देने आएंगे तो पुलिस वाले भी परेशान हो जायेंगे कि इन्हे रखे कहाँ ? जेल में जगह कम पड़ जाएगी। धर्मान्तरण का घिनौना खेल राज्य सरकार के संरक्षण में हो रहा है उसे तत्काल बंद कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई सरकार के द्वारा होनी चाहिए।