Home Uncategorized छत्तीसगढ़: प्रदेश स्वास्थ्यकर्मियों की सामूहिक अवकाश खत्म,स्वाथ्य कर्मचारी लौटे काम पर, प्रदेश...

छत्तीसगढ़: प्रदेश स्वास्थ्यकर्मियों की सामूहिक अवकाश खत्म,स्वाथ्य कर्मचारी लौटे काम पर, प्रदेश के अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधा हुई बहाल…

0

 रायपुर: छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आव्हान पर प्रदेश के समस्त स्वास्थ्य कर्मी 11 अप्रेल से 13 अप्रेल 2022 तक अपनी 26 सूत्रीय मांगो के समर्थन मे तीन दिवसीय अवकाश पर थे। अवकाष में कर्मचारीयों के व्यापक समर्थन के कारण अस्पतालों में मेडिकल सेवाएं ठप्प पद गई थी। तीन दिनों के सामूहिक अवकाश के बाद आज स्वाथ्य कर्मी आज अपनी अपनी ड्यूटी में लौट आये है जिससे अब प्रदेश में मेडिकल सेवाएं फिर से बहाल हो गई है।  प्रमुख सचिव  लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग के द्वारा प्रांताध्यक्ष एवं प्रतिनिधी मंडल के साथ चर्चा के बाद सामूहिक अवकाश को मंजूरी दे दी गई साथ ही सकारात्मक आश्वाशन दिया गया। चर्चा के बाद प्रदेश भर के स्वाथ्य कर्मी अपने कार्यक्षेत्र में पुनः लौट आये है।